Janjgir News : तालाब में डूबे चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

भैंसतरा गांव में खेलतेखेलते तालाब में उतरे चार मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। एक साथ चार बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

????️ 12 जुलाई 2025 | न्यायधनी ब्यूरो |
Janjgir News
जांजगीरचांपा समाचार छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे दोपहर के समय खेलतेखेलते तालाब के किनारे पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए।

चारों बच्चों की उम्र 8 से 11 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वे रोज की तरह साथ खेल रहे थे। खेलखेल में ही सभी तालाब में उतर गए, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों डूब गए।

परिजनों को देर शाम लगी भनक

जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के ही एक तालाब के पास बच्चों के कपड़े और चप्पलें दिखाई दीं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तालाब की तलाशी ली गई, जहां से चारों मासूमों के शव बरामद किए गए।

  CG ASP, DSP Transfer:– आईपीएस अफसरों के बाद राज्य पुलिस सेवा में फेरबदल, कई जिलों के एएसपी और डीएसपी बदले गए

मातम में बदला पूरा गांव

एक ही गांव से चार बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में गहरे शोक की लहर है। हर घर में सन्नाटा है और मातम का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवारों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

बलौदा थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।