बिजली पोल हटाने को लेकर अंवरी में बलवा,पत्रकार व उसके पुत्र पर जानलेवा हमला, सरपंच और उसके भाई सहित 8 लोग गिरफ्तार


दीपक साहू धमतरी।बिजली पोल हटाने के विवाद ने बलवा का रूप ले लिया। जिसमें संवाददाता भुनेश्वर साहू व उसके पुत्र पर पड़ोसी सरपंच परिवार के लोगों ने लाठी, डंडों एवं हथियार से लैस होकर टूट पड़े। इस जानलेवा हमले से पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद थानांतर्गत बिरेझर पुलिस चौकी के ग्राम अंवरी में बिजली खम्भे हटाने को लेकर ग्रामीण संवाददाता भुनेश्वर साहू पिता और पड़ोसी सरपंच पुनेश्वर साहू के भाई विष्णु साहू के साथ विवाद चल रहा था। जिसे लेकर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पुनः विवाद हुआ। जिसमें सरपंच व उसके भाई सहित 8 लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडे, ईंट, पत्थर से भुवनेश्वर साहू, उसके पुत्र  सहित चार – पांच लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमें भुवनेश्वर साहू बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुत्र व अन्य लोगों को भी चोटें आई है। यही नही एक व्यक्ति द्वारा भुनेश्वर पर लाठी से वार करते तथा एक अन्य युवक धारधार हथियार दिखा रहा है।
बिरेझर थाना प्रभारी शोभा मंडावी ने बताया कि 24 फरवरी को दोनो पक्षों में बिजली पोल हटाने के विषय को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों का काउंटर केस दर्ज किया था। साथ ही 25 फरवरी को भी वे ग्राम अंवरी पहुंच बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर उनके सामने समझौता कराया था। लेकिन वहां से लौटने के बाद सरपंच पुनेश्वर साहू के द्वारा उकसाने पर यह बलवे की घटना हो गई। जिस पर प्रार्थी भुवनेश्वर साहू की रिपोर्ट पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 452 , 294, 323, 506, 147, 148 के तहत जुर्म कायम किया है। जिसमें 8 लोग सरपंच पुनेश्वर साहू, विष्णु राम साहू, योगेंद्र साहू, योगेश्वर साहू, चुम्मन साहू, वेद प्रकाश साहू, राजेश साहू, और दानेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस घटना में प्रार्थी के घर घुसकर भी हमला किया गया है।

  Bilaspur News:– रतनपुर पहुंचे राज्यपाल रामेन डेका, मां महामाया के किए दर्शन – शिवतराई गांव में बैगा-बिरहोर जनजाति से भी की मुलाकात ,आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार देने की घोषणा

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.