Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
कांकेर । जिले में लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस ठग गिरोह के 6 नामजद आरोपियो की पुलिस पतासाजी कर रही है। ठगी गिरोह के आरोपियों द्वारा नौकरी पेशा लोगो से व्यक्तिगत दस्तावेज लेकर पर्सनल लोन दिलाकर लोन की 50 प्रतिशत राशि स्वंय लेकर लोन का ईएमआई चुकाने का झांसा देते थे। पूरे मामले में आरोपी 50 प्रतिशत राशि को आरटीजीएस यूपीआई चेक, नगद माध्यम से पीडि़तों से लिया जाता था। सेक्शन लोन का ईएमआई कंपनी के द्वारा पटाया जाएगा बोलकर कुल 28 लोगो से 3.72 करोड़ रूपये से अधिक धोखाधड़ी किया गया था। पूरे मामले में कम्पनियों के साथ टाईअप बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा, बैंक पर्व प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां इत्यादि बिड़ला, चोला मंडलम, बजाज, फुलर्टन इंडिया, फिनब्लो एवं पावरोंसे की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
कांकेर एसडीओपी मोहशीन खान ने शनिवार को बताया कि प्रार्थी मनोज सिन्हा निवासी चारामा ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि आरवी कम्पनी, अम्बिकापुर स्पर्श पडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर अभय कुमार गुप्ता, राजीव हुसैन, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र करियाम एवं अन्य के द्वारा कई सरकारी कर्मचारी से अधिकतम से अधिकतम लोन दिलाने का तथा उसका ईएमआई कंपनी के द्वारा ही चुकाने का झांसा देकर लगग 28 नामदज लोग और अन्य पीडितो को धोखा देकर सबके ऊपर मल्टीप्लाई बैंको से लोन सेंगन कराया गया था। आरोपियों के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जिन लोगो को लोन की जरूरत हो या किसी मजबूरी में हो परन्तु उन्हें अपने सैलरी के बेस पर कोई बैंक लोन नहीं देते एंव जिनका पहले भी लोन चल रहा है, उनको भी आपका लोन क्लोज करके आपको लोन दिया जायेगा, बोलकर झांसे में लेकर आर वी कम्पनी अम्बिकापुर एव रायपुर स्पर्श एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के द्वारा कई बैंको जिनसे उक्त कपनी का टाईअप है, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों आदित्य बिड़ला चोला मंडलम, बजाज फाईनेश,फुलर्टन इंडियन फिनेबल एवं पायरॉस एप के आरोपियों के द्वारा लोन लेने वाले लोगो से पेन कार्ड आधार कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, फार्म नंबर 16 इत्यादि लोगों से लेकर कई बैंको से घर बैठे ही बगैर बैंक गए ही पर्सनल लोन सेंगन कराया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी की रकम को ट्रेडिग शेयर मार्केट क्रिप्टो करेसी फोरक्स एव अन्य सेक्टर में लगना बताया गया एवं लगभग 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार होना कबूल किए है। प्रकरण के अन्य 6 नामजद आरोपियो की लगातार खोजबीन जारी है। प्रकरण में आर वी कम्पानी, अंबिकापूर स्पर्श एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से जुड़े दस्तावेजो की जप्ती कार्यवाही किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपियों के बैंक खातों को सीज करवाया गया है। प्रकरण में टाईअप बैंको एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां आदित्य बिडला, चोला मंडलम, बजाज फाईनेश, फुलर्टन इंडिया, फाइनेबल के मैनेजर एंव फील्ड आफिसर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
