19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, होली खेलने के बाद कमरे में उठाया खौफनाक कदम

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना होली से एक दिन पहले की बताई जा रही है। युवती की पहचान ललिता गभेल के रूप में हुई है, जो मानिकपुर स्थित एक निजी आयुष्मान अस्पताल में कार्यरत थी।

मिली जानकारी के अनुसार ललिता गभेल ड्यूटी से घर लौटने के बाद अपने परिवार के साथ होली खेली थी। इसके बाद अगले दिन वह कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो ललिता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर जीवित समझते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ललिता अपने पिता जीवन गभेल की तीन संतानों में सबसे बड़ी थी। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कॉलेज में दाखिला लिया था और साथ ही निजी अस्पताल में काम भी कर रही थी।

  CG News:– शादियों के सीजन से पहले डीजे वाहनों पर सख्ती, दर्जनभर वाहन जब्त

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।