Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
बिलासपुर । अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध आज फिर कार्रवाई की गई। तीन दलाल नुमा लोगों से करीब 101 क्विंटल अवैध रूप से संग्रहित धान जप्त किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व, खाद्य एवं मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई संपन्न की। खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी जयरामनगर में अजय साहू (दर्राभाटा ) व शिवशंकर राजवाड़े (धनिया) के गोदाम से राजस्व (सीपत) व मंडी की जांच दल द्वारा 53 व 100 कट्टी धान का कुल 61 क्विंटल मंडी अधिनियम से जप्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी अंतर्गत ग्राम मगरउछला में कोचिया शोबुत पटेल से 100 बोरी (40 क्विंटल) का धान पाया गया। स्टॉक रजिस्टर संधारण नहीं किए जाने से उक्त के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत जप्त कर कलर से मार्किंग कराते हुए सिल किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार संदीप साय,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, मनीषा झा , मंडी निरीक्षक रिकेश, हल्का पटवारी कोटवार उपस्थित थे। धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा में कोचिया और दलाल किस्म के लोगों पर गिद्धदृष्टी बनाए रखने को कहा है।
