RAIPUR:ग्राम बाना में 20 अतिक्रमणकारियों से 10 एकड़ भूमि हुई मुक्त


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

 

रायपुर,25 अप्रैल 2025 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पहल के पहले चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि दूसरे चरण में इन समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

 

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में सुशासन तिहार के अंतर्गत धरसीवा ब्लॉक के ग्राम बाना में अतिक्रमण संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। ग्रामवासियों ने विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण की शिकायत संबंधी आवेदन समाधान पेटी में डाली थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने कार्रवाई करते हुए की कुल 20 अतिक्रमणकारियों से लगभग 10 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।

  CG news:– सेंट्रल जेल में गैंगवार, तीन दिनों पहले जेल गए हवालाती बंदी पर दुर्गा विसर्जन के दौरान हत्या के आरोपी ने किया कटनी से हमला, जेल प्रशासन ने घायल बंदी को डाला सेल में

 

इस कार्रवाई के लिए ग्राम बाना के निवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत उन्हें इस कार्रवाई की पूरी उम्मीद थी।