रतनपुर ।3 जून – विश्व साइकिल दिवस पर रतनपुर की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। रतनपुर धरोहर संरक्षण समिति और नगर पालिका रतनपुर के संयुक्त आयोजन में निकली साइकिल रैली ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया।

महामाया चौक से शुरू होकर गायत्री मंदिर रेस्ट हाउस तक निकली यह रैली न सिर्फ एक फिटनेस मार्च थी, बल्कि इसमें छुपा था पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति गंभीर संदेश:
“साइकिल चलाओ – शरीर स्वस्थ, शहर स्वच्छ, धरती सुरक्षित!”
???? फुल फॉर्म में दिखे नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप,
जिन्होंने खुद साइकिल चलाकर आम जनता को प्रेरित किया। साथ में थे पार्षद मनोज पाटले, दिनेश पांडे, सुखदेव कश्यप, बलराम पांडे, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल चंदेल, रविंद्र सोनी, ब्रजेश श्रीवास्तव – यानी जनप्रतिनिधियों की पूरी टीम साइकिल की सवारी में जोश से लबरेज़ दिखी।
????️ लवकुश कश्यप ने कहा:
“साइकिल सिर्फ एक सवारी नहीं, ये हमारी सेहत और प्रकृति की रक्षा का सबसे सरल उपाय है।”
???? रैली का मुख्य उद्देश्य था – आमजन को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्रदूषण मुक्त परिवेश की ओर कदम बढ़ाना। रतनपुर के इस आयोजन ने साफ कर दिया कि छोटे शहर भी बड़े संदेश दे सकते हैं।
???? रैली के दौरान सड़कों पर रंग–बिरंगी साइकिलों का काफिला देखते ही बन रहा था, मानो रतनपुर फिटनेस और हरियाली के रंग में रंग गया हो!
