Accident News:NH 30 पर बाइक और कार में भिड़ंत, दो लोगों की मौत…


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

कोंडागांव,30अप्रैल 2025। बुधवार को दोपहर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई, वहीं दो अन्य घायल हुए। स्वजनों के मुताबिक कोर्राबडगांव निवासी घायल महिला उसकी दो बेटियां और उसका देवर मोटरसाइकिल में सवार होकर ग्राम खुटपदर शादी में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान 4 बजे आसपास ग्राम मांझीआठगांव के पास सामने से आ रहे कार क्रमांक एम पी 66 जेडए 2349 भिड़ंत हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मृतक जीवन नेताम तकरीबन उम्र 27 वर्ष निवासी कोर्राबडगांव, अंबिका नेताम उम्र 5वर्ष निवासी कोर्राबडगांव की मौत हुई। वहीं हिमानी नेताम 7वर्ष , रजंतिन नेताम तकरीबन 35 वर्ष घायल है। जिनका फ़रसगांव अस्पताल में इलाज चल रहा। बताया जा रहा है कार चालक केशकाल की ओर से कोंडागांव की ओर जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। प्रेस गांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर रही है जांच