Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
महासमुंद । जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत शासकीय योजनाएं अब दूरदराज़ के गाँवों तक तेजी से पहुँच रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और कलेक्टर महासमुंद के प्रभावी नेतृत्व में प्रशासनिक तंत्र न केवल सक्रिय हुआ है, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहा है। इसका प्रभाव ग्राम पुरषोत्तमपुर और जमदरहा में देखने को मिला, जहाँ श्रमिकों को अल्प समय में श्रमिक पंजीयन कार्ड का लाभ प्रदान किया गया।
ग्राम पुरषोत्तमपुर के संतोष कुमार विश्वकर्मा, नैन बाई, यशोदा साहू और ग्राम जमदरहा की विनीता सिदार ने श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदन किया था। श्रम विभाग ने तत्परता से इन आवेदनों पर संज्ञान लेकर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर दिए। इस पहल से अब ये श्रमिक मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सेवा योजना, श्रमिक स्वास्थ्य सहायता योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित अनेक योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे।इन योजनाओं के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में श्रमिकों को सहायता दी जाती है। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही सभी लाभार्थियों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सकेगा, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।सुशासन तिहार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचे।
