राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने १३२ के व्ही पावर स्टेशन शीघ्र स्थापित करने डी ई को दिया ज्ञापन…


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

भू अधिग्रहण को लेकर २५ मार्च को आयेंगे विभागीय अधिकारी… अधिवक्ता चितरंजय

 

सक्ती, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती के द्वारा डिविजनल इंजीनियर, सक्ती को आज ज्ञापन देकर मांग किया गया कि प्रस्तावित १३२ के व्ही पावर स्टेशन शीघ्र स्थापित किया जावे।

इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि कार्यपालक निदेशक (रायगढ़ क्षेत्र) के पत्र दिनांक १_मार्च २०२३ के अनुसार सक्ती में १३२ के व्ही पावर सब स्टेशन खोलने बाबत स्थल चयन, प्रस्तावित विद्युत उप केंद्र का डायग्राम, नक्शा_खसरा, प्रस्तावित फीडर, विद्युत भार आदि औपचारिकता पूर्ण कर CSPDCL कंपनी के मुख्यालय_ रायपुर (छ०ग०) को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जाने बावजूद आज पर्यंत पावर स्टेशन स्थापना अधर में लटका है फलस्वरूप आज NHRSJC ने डी ई को ज्ञापन देकर मांग किया कि प्रस्तावित १३२ के व्ही पावरस्टेशन शीघ्र स्थापित किया जावे, जिससे सहमति व्यक्त करते हुए कार्यपालन अभियंता उत्तम कुमार शुक्ला ने सहमति व्यक्त करते हुए भू_अधिग्रहण से संबंधित विभागीय अधिकारी से तुरंत चर्चा किया तब सिविल विभाग से संबंधित सक्षम अधिकारी मोहित बंजारे ने कहा कि कल २५ अप्रैल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सक्ती से मिलकर अग्रिम कारवाही संपादित करेंगे ताकि यथाशीघ्र १३२ केव्ही पावर स्टेशन स्थापित किया जा सके।
इस संबंध में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने तत्परता कार्य के प्रति रुचि दिखाने के लिए डी ई शुक्ला के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर किया है कि विभाग भविष्य में भी नियमित विद्युत आपूर्ति में अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर विभाग की ओर से कार्यपालन अभियंता उत्तम कुमार शुक्ला एवं सहायक अभियंता चंद्रेश पाटकर उपस्थित रहे।