Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Bilaspur news:– भिलाई के नाबालिक ने बिलासपुर पहुंच कर इंस्टाग्राम लाइव कर पेड़ पर नायलॉन का फंदा बना फांसी लगा ली। इंस्टाग्राम लाइव देख कर दोस्तो ने नाबालिक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस नाबालिक को खोजती रही पर कही कोई सुराग नहीं मिला।
https://youtu.be/GofapdvGzn8?si=WYbHQlA5LaPMrMA-
Bilaspur बिलासपुर। भिलाई के एक नाबालिग ने बिलासपुर पहुंच कर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पहले फांसी का फंदा तैयार किया। फिर उस पर झूल गया। वीडियो वायरल होने के बाद दोस्तो ने इसे देखा और नाबालिग के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने तत्काल भिलाई के कुम्हारी थाने में सूचित किया और बिलासपुर आने के लिए निकले। बिलासपुर पुलिस को भी सूचना मिलने पर अलग-अलग थानों की पुलिस सक्रिय हुई और नाबालिग को ढूंढती रहीं पर कही कोई सुराग नहीं मिला।
नाबालिग की तलाश में जुटी बिलासपुर पुलिस को भिलाई पुलिस की मदद से उसका लास्ट लोकेशन तोरवा देवरीखुर्द मिला। जैसे-तैसे पिता तोरवा थाने पहुंचे। तोरवा की खाक छानने के बाद सिरगिट्टी और सरकंडा क्षेत्र में भी नाबालिग को ढूंढा गया। लेकिन फिर भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार को दोपहर बाद इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड का वीडियो वायरल हुआ। तस्दीक करने पर पता चला कि युवक दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव का रहने वाला है। वह 15 अप्रैल को कबड्डी खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। तीन दिनों तक वह घर नहीं पहुंचा। माता-पिता की चिंता बढ़ी तो शुक्रवार से उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से पूछताछ कर रहे थे कि अचानक एक दोस्त ने साढ़े 12 बजे इंस्टाग्राम लाइव वीडियो परिजन को दिखाया। परिजन तत्काल कुम्हारी थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी बात बताई। लोकेशन ट्रेस करने पर 17 अप्रैल को उसका लास्ट लोकेशन तोरवा देवरीखुर्द मिला। घटना की सूचना तोरवा पुलिस को दी और परिजन को बिलासपुर भेजा। पिता ने भी अपने रिश्तेदार के साथ पूरे दिन तोरवा पुलिस के साथ वीडियो में दिख रहे टावर वाले लोकेशन पर उसकी तलाश की, लेकिन नाबालिग का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सिरगिट्टी के फदहाखार जंगल और सरकंडा के आसपास भी नाबालिग की तलाश शुरू हुई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पिता बोले- घर पर सब सामान्य था:–
नाबालिग के पिता ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा घर पर एकदम सामान्य था। बीते सप्ताह से ऐसी कोई ऐसी बात नहीं हुई, जिससे लगे कि उनका बेटा परेशान है। वह 12वीं का छात्र है, हाल ही में उसने अपना जन्मदिन मनाया था। वह कबड्डी खेलने व बैंड बजाने कभी-कभी जाता था। ऐसे कामों के लिए वह दो दिन घर से पहले भी बाहर रह चुका है।
