नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय का अंतिम लेखा दाखिल


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

जशपुरनगर । नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका जशपुर, नगर पंचायत कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा और कोतबा के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा का अंतिम लेखा दाखिल किया गया। व्यय प्रेक्षक नंदकिशोर चक्रधारी द्वारा निरीक्षण कर अंतिम लेखा को संतोषजनक पाते हुए उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग को प्रेषित करने एवं परिशिष्ट 53 को संपूर्ण कर जिला निर्वाचन शाखा में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

 

इस दौरान व्यय प्रेक्षक द्वारा परिशिष्ट 53 में हस्ताक्षर करने उपरांत प्रतिवेदन को वेबसाइट में अपलोड करने एवं जिला निर्वाचन शाखा के पटल में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के परिपालन में निर्वाचन व्यय संपरीक्षक, प्रभारी अधिकारी, नोडल अधिकारी लोकेश्वर पैंकरा के मार्गदर्शन में व्यय लेखा टीम द्वारा निर्धारित प्रपत्र चार एवं पांच बनाकर व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित किया गया। जिसके आधार पर आयोग को प्रतिवेदन प्रेषित किए जाएंगे। निर्वाचन व्यय संपरीक्षक द्वारा समस्त अभ्यर्थियों का व्यय लेखा रजिस्टर बिल वाउचर एवं प्रतिवेदन संलग्न कर जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित कर पावती प्राप्त किया गया। सफलतापूर्वक कार्य संपन्न करने में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ,सहायक अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद चौहान की विशेष भूमिका रही।

  किरण देव फिर बनेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

व्यय लेखा को पूर्ण कर प्रस्तुत करने लोकेश्वर पैंकरा नोडल अधिकारी व्यय लेखा टीम के निर्देशन में कार्यरत नगर पालिका जशपुर के प्रभारी अधिकारी इरमा तिग्गा एवं व्यय संपरीक्षक  विनय गुप्ता, संजीव वर्मा, नगर पंचायत कुनकुरी के व्यय लेखा प्रभारी अधिकारी प्रदीप भगत, व्यय संपरीक्षक सुंदर मरकाम ,बिट्टू श्रीवास,नगर पंचायत पत्थलगांव के प्रभारी अधिकारी दिलीप केरकेट्टा,व्यय संपरीक्षक रोहित गुप्ता ,बजरंग सिदार,नगर पंचायत कोतबा के प्रभारी अधिकारी अविनाश सिन्हा,व्यय संपरीक्षक जगतपाल एवं दिलीप चौहान जी ,एवं नगर पंचायत बगीचा के प्रभारी अधिकारी अविनाश टोप्पो,व्यय संपरीक्षक मनोज बाखला,दीपक गुप्ता जी साथ साथ लिपिक उमेश साहू ,जयनारायण परहा एवं समस्त टीम के लिपिकों ने भी बेहतर कार्य का संपादन किया।