खड़ी ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हैं। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से 22 यात्री महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस दौरान छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर वेंकटनगर के खैरझीटी गांव के पास बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई और बचाव कार्य किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

 

सभी घायल जिला अस्पताल रिफर

 

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर भिजवाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रिफर किया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।