खाद्यमंत्री दयालदास ने अपने गृहग्राम कुरा में किया मताधिकार का प्रयोग


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

सपरिवार पहुंचे मतदान केंद्र, लोकतंत्र में आस्था का किया प्रदर्शन

बेमेतरा । बेमेतरा जिले के कुरा गांव में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के पहले चरण में खाद्य मंत्री दयाल दास ने अपने सपरिवार के साथ मतदान किया। अपने गृह ग्राम में पहुंचकर उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन किया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

मंत्री दयाल दास ने अपने परिवार के साथ स्थानीय मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनके आगमन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दयाल दास ने इस अवसर पर कहा, “मतदान लोकतंत्र की नींव है, और हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करके देश के भविष्य निर्माण में योगदान दे।” उन्होंने युवाओं और सभी मतदाताओं को मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने का संदेश भी दिया। खाद्य मंत्री के मतदान केंद्र पर आने से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने उन्हें मतदान केंद्र पर देखा और उनकी उपस्थिति से प्रभावित हुए। दयाल दास का सपरिवार मतदान में भाग लेना ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। उनके साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनके समर्पण का संदेश पूरे क्षेत्र में गया।

  मनरेगा मजदूरों का पात्र और गैर पात्रों में विभाजन  अवैध और मनरेगा कानून पर हमला : किसान सभा

 

सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान

 

कुरा गांव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।