जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-15 के भाजपा प्रत्याशी निरंजर सिंह पैकरा का सघन जनसंपर्क अभियान जारी

बिलासपुर / बिलासपुर जिला  अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा प्रत्याशी निरंजन सिंह पैकरा को जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है । इस दौरान लोग न सिर्फ उनसे मुलाकात कर रहे हैं, बल्कि अपनी समस्याओं को भी साझा कर रहे हैं। निरंजन पैकरा लगातार गांव- गांव और मोहल्लों में घूमकर जनता से संवाद कर रहे हैं

लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे  रोजगार मूलक कार्य, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मूल रूप से गांवों के बुनियादी विकास को तज्जवो दिया जाएगा

निरंजन सिंह पैकरा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जीत के बाद वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। जनता भी निरंजन पैकरा को अपने सुख- दुख का साथी मानते हुए उन्हें समर्थन दे रही है। लोग उन्हें क्षेत्र के विकास और बदलाव के लिए एक उपयुक्त नेता के रूप में देख रहे हैं। क्षेत्र क्रमांक- 15 के उनके कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ निरंजन पैकरा के समर्थन में जुटे हुए हैं।

  Bilaspur news:– रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर की आत्महत्या के मामले में एक साल की जांच के बाद पति गिरफ्तार, पति के अफेयर और प्रताड़ना के चलते की थी आत्महत्या,राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बॉल प्लेयर थी मृतिका

भाजपा समर्थित प्रत्याशी निरंजन सिंह पैकरा का कहना है कि वे सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए इस मैदान में आए हैं। उनका लक्ष्य क्षेत्र को विकास के नए आयाम तक ले जाना है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे इस चुनाव में उन्हें आशीर्वाद देकर अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखने में सहयोगी बने, उनके प्रचार- प्रसार हेतु ग्रामीण जनताओं में भरी उत्साह देखने को मिल रहा है।