महाकुंभ स्नान के लिए 13 को प्रयागराज जाएंगे छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र लिखकर आमंत्रित किया

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायक और सांसद नगरीय निकाय चुनाव के बाद महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर 13 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान का निमंत्रण दिया है।

 

डा. रमन सिंह ने अपने पत्र में कहा कि महाकुंभ भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इसे यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य और दिव्य रूप में हो रहा है।

 

छत्तीसगढ़ सरकार करेगी नि:शुल्क व्यवस्था

प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की है। इस व्यवस्था की पूरे देश में सराहना हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों और सांसदों से अनुरोध किया कि वे इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और एक अतिरिक्त सदस्य के साथ यात्रा कर सकते हैं।

  CG news:– एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही में संदिग्ध गतिविधियों के मामले में आरक्षकों के निलंबन के बाद डीएसपी पर गिरी गाज,आईजी ने एसीसीयू डीएसपी को हटाया

 

13 फरवरी को प्रयागराज के लिए होंगे रवाना

डा. रमन सिंह ने कहा कि महाकुंभ में विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपरा का परिचय कराने का यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे 13 फरवरी 2025 (गुरुवार) को प्रयागराज पहुंचें।

 

सांसद और विधायक होंगे अधिकृत संपर्क सूत्र

महाकुंभ यात्रा में शामिल होने के इच्छुक सांसद और विधायक दो दिन के भीतर अपनी सहमति प्रदान करें। इसके लिए सांसद संतोष पांडेय (मोबाइल नंबर 7000945449) और विधायक सुशांत शुक्ला (मोबाइल नंबर 9424173520) को संपर्क सूत्र बनाया गया है।

 

यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करने का कार्य करेगा।