जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुई विधायक भावना


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

कवर्धा । नगरीय निकाय चुनाव के बाद 17 फ़रवरी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है। सभी पार्टियों ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों को घोषणा कर दी है वहीं नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में सोमवर को कबीरधाम जिला कार्यालय में पंडरिया विधायक भावना बोहरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 प्रत्याशी दीपा धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 2 से उत्तरा साहू, क्षेत्र क्रमांक 4 से राजेश्वरी महेंद्र कुमार धृतलहरे, क्षेत्र क्रमांक 12 से रोशन दुबे एवं क्षेत्र क्रमांक 13 से राजकुमारी राजेन्द्र साहू के नामांकन रैली में शामिल हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता भाजपा के साथ है और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी। विगत चुनाव में मैनें भी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-12 से अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी और जनता ने जितना अपार समर्थन और सहयोग मुझे दिया वह आजीवन मुझे याद रहेगा। मेरा सौभाग्य रहा की मुझे मेरे क्षेत्रवासियों की सेवा करने का अवसर मिला इसके लिए मैनें जो संकल्प किये थे उन्हें पूरा करना मेरे लिए अपने आप में गौरव की बात है। विगत चुनाव में हमने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी और हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएगी।

  Bilaspur Sarafa Loot Case 3.35 करोड़ की सराफा लूट के आरोपी यूपी में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगी; मिर्जापुर में आज होगा खुलासा

 

उन्होंने कहा कि हमने हर वह कार्य करने का प्रयास किया जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलें उनके बच्चे शिक्षित हों, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाएँ जैसे सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी, नाली, पुल-पुलिया और प्रकाश व्यवस्थाओं को हमने दुरुस्त करने का काम किया और एक आदर्श ग्राम बनाने का प्रयास किया जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग और मार्गदशन हमें मिला। हमें विश्वास है की आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में भी हमारे क्षेत्रवासियों का वही सहयोग,समर्थन हमें मिलेगा और भाजपा के सभी अधिकृत प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।