DGP अशोक जुनेजा का कार्यकाल आज समाप्त, नए डीजीपी की तैनाती पर संशय…


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा का कार्यकाल 3 फरवरी की शाम 5 बजे समाप्त हो रहा है। वे एक्सटेंशन पर कार्यरत थे, इससे पहले भी दो बार उनकी सेवा अवधि बढ़ाई जा चुकी है। हालांकि, अब तक केंद्र सरकार की ओर से उनके कार्यकाल विस्तार का कोई आदेश नहीं आया है, वहीं यूपीएससी (UPSC) से नए डीजीपी के पैनल को भी मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में राज्य सरकार प्रभारी डीजीपी की तैनाती कर सकती है।

 

अरुणदेव गौतम बन सकते हैं प्रभारी DGP

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने अरुणदेव गौतम का नाम प्रभारी डीजीपी के रूप में तय कर लिया है। हालांकि, सरकार केंद्र के फैसले का इंतजार कर रही है। यदि शाम तक अशोक जुनेजा के एक्सटेंशन को लेकर कोई निर्देश नहीं आता, तो राज्य सरकार अपने स्तर पर प्रभारी डीजीपी की घोषणा कर सकती है।

 

पिछले साल भी बढ़ाया गया था कार्यकाल

गौरतलब है कि अशोक जुनेजा 11 नवंबर 2021 को छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी नियुक्त किए गए थे। इसके बाद 5 अगस्त 2022 को यूपीएससी की मंजूरी के बाद पूर्णकालिक डीजीपी बनाए गए। उनका कार्यकाल 4 अगस्त 2024 को समाप्त होना था, लेकिन 3 अगस्त को केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया।

  Bilaspur News:– पति की एक्सीडेंट में मौत से दुखी महिला ने बीपी की दवाई खाकर दी जान, परिजनों का आरोप ससुराल वालों ने आत्महत्या के लिए उकसाया

 

क्या फिर होगा एक्सटेंशन या नया डीजीपी?

पिछले साल जब अशोक जुनेजा का कार्यकाल समाप्त होने वाला था, तब राज्य सरकार ने अरुणदेव गौतम को प्रभारी डीजीपी बनाने के लिए गृह विभाग से नोटशीट तैयार करवाई थी। लेकिन दिल्ली से फोन आने के बाद केंद्र को एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा गया, जिसे एक दिन के भीतर कैबिनेट कमेटी ने मंजूरी दे दी। अब इस बार भी सरकार किसी अंतिम निर्णय का इंतजार कर रही है।

 

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शाम तक केंद्र सरकार कोई फैसला लेगी या फिर राज्य सरकार को अपने स्तर पर प्रभारी डीजीपी नियुक्त करना पड़ेगा।