रतनपुर में इंसानियत की मिसाल! सड़क हादसे में प्रचार छोड घायल की मदद के लिए दौड पडे लवकुश – जनता बोली, ‘ऐसे नेता की जरूरत है!’


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

रतनपुर । रतनपुर के महामाया चौक पर अज्ञात वाहन से सड़क हादसे में घायल विजय सूर्यवंशी (30 वर्ष) के लिए बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी लवकुश कश्यप फरिश्ता बनकर पहुंचे। घटना के तुरंत बाद लवकुश कश्यप ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए

अपने प्रचार अभियान को छोडकर न केवल घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उनके इलाज की पूरी व्यवस्था भी सुनिश्चित की।

इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने उनके इस नेक काम की सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, “राजनीति में ऐसे ही नेताओं की जरूरत है, जो सिर्फ वोट मांगने नहीं बल्कि लोगों की मदद के लिए भी हर वक्त तैयार रहें!”

रतनपुर के लोगों के बीच लवकुश कश्यप की यह दरियादिली चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोगों ने इसे “सच्ची सेवा का उदाहरण” बताया तो कुछ ने कहा, “नेता वही जो जनता के दुख-दर्द में साथ खड़ा हो!”

अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता 11 फरवरी को उनके इस इंसानियत भरे कदम का जवाब कैसे देती है ये आने वाले समय मे ही तय होगा