Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
आयुष विभाग द्वारा योग के महत्व की ग्रामीणों को दी गई जानकारी, योगासन का दिया गया प्रशिक्षण
बिलासपुर/2/02/2025/आयुष विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन ग्राम सरवन देवरी में किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को योग के महत्व की जानकारी दी गई और विभिन्न योगासन का प्रशिक्षण दिया , ग्रामीणों ने योग शिविर में उत्साह से भाग लिया।

संचालनालय आयुष विभाग रायपुर के निर्देश पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय योग का आयोजन रतनपुर के ग्राम सरवन देवरी में किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह से भागीदारी की। डॉ .यशपाल ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, योग से शारीरिक ही नहीं मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी शरीर स्वस्थ रहता है।इस शिविर में योग प्रशिक्षक रामेश्वर बरगाह द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम ,विभिन्न प्रकार के आसन का अभ्यास कराया गया। शिविर में प्रतिदिन आयुर्वेद काढ़े और अंकुरित अनाज का वितरण किया गया। डॉ
समाज सेविका सुश्री विद्या गोवर्धन द्वारा ग्रामीणों को नशे के बचाव के विषय में बताया गया उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना होता है , हमें अपने दैनिक दिनचर्या में भी योग को सम्मिलित करना चाहिए। डॉ. रश्मि जितपुरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लखराम द्वारा शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही, साथ ही औषधालय कर्मचारी खिलेश्वर प्रसाद ,हेलन बाई और अनिल केवट ने सहयोग दिया।

इस शिविर में कुल 700 ग्राहियों ने भाग लिया। शिविर में योग से संबंधित ड्राइंग चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हर आयु वर्ग के ग्रामीणों ने योग प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इसमें प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें खेलो के विजेता- (1) श्रेया कश्यप (2)राशि लश्कर (3)स्मृति कश्यप(4) सीताराम कश्यप
ड्राइंग विजेता – प्रथम – सविता कश्यप , द्वितीय – महेश , तृतीय- स्मृति कश्यप रहे ।
