Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रायपुर । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के बागी नेताओं को मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है।
अंतिम समय में PCC चीफ दीपक बैज ने मोर्चा संभाला है। करीबी नेताओं के जरिए बागियों को नाम वापसी के लिए बागियों को मना रहे हैं। रायपुर में दर्जनभर बागियों ने नामांकन भरा है। आधा दर्जन पूर्व पार्षद भी पार्टी के खिलाफ मैदान में हैं।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग जाएगा। कांग्रेसी वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में जाएंगे। धमतरी में मेयर कैंडिडेट के नामांकन रद्द करने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी नेता राजीव भवन से 10.30 बजे रवाना होंगे।
कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द
धमतरी और बालोद जिले में कांग्रेस के पार्षद- मेयर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। जिसके बाद कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी हमलावर हो गई है।
इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे भाजपा की साजिश और लोकतंत्र की हत्या बताया है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में फिर से लोकतंत्र की हत्या हुई है।
