विकास का वादा लेकर रतनपुर में बीजेपी का ‘लवकुश दांव’, विरोधियों में हड़कंप”विकास के वादे के साथ किया नामांकन दाखिल…

धार्मिक नगरी रतनपुर में लवकुश कश्यप की हुंकार, महामाया के आशीर्वाद से अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरे

रतनपुर। हिंदू कुल तिलक और कोटा बीजेपी विधायक प्रत्याशी रहे प्रबल प्रताप सिहं जूदेव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में बीजेपी प्रत्याशी लवकुश कश्यप ने आज रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन से पहले लवकुश कश्यप ने धार्मिक नगरी की पहचान देवी देवताओं मां महामाया देवी और भैरव बाबा सहित नगर के सभी देवी देवताओं मंदिर में पहुँच कर भगवान के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

“विकास और संस्कृति का संगम बनाएंगे रतनपुर” लवकुश कश्यप ने जनता के बीच यह भरोसा जताया कि यदि वह अध्यक्ष चुने गए तो रतनपुर में न सिर्फ मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि युवाओं के लिए खेलकूद और सर्वांगीण विकास के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “यह चुनाव केवल जीत का नहीं, बल्कि रतनपुर के भविष्य को संवारने का संकल्प है। हमारी प्राथमिकता विकास और धर्म की गरिमा को बनाए रखना है।”

महामाया नगरी में दिखी बीजेपी की ताकत
नामांकन रैली के दौरान सड़कों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर तरफ जयकारे और नारों की गूंज सुनाई दी।

  दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रिंटेड नकल सामग्री से नकल कराते पकड़ी गई व्याख्याता डीपीआई ने किया निलंबित

जूदेव ने अपने संबोधन में लवकुश कश्यप को जनता का सच्चा सेवक बताया और कहा, “रतनपुर का विकास सिर्फ बीजेपी के हाथों में सुरक्षित है। लवकुश रतनपुर को नए आयाम तक पहुंचाएंगे।”

अब देखना यह है कि मां महामाया के इस भक्त और बीजेपी के इस प्रत्याशी का राजनीतिक सफर विरोधियों पर कितना भारी पड़ता है। लेकिन इतना तय है कि रतनपुर के चुनावी अखाड़े में इस बार रोमांच चरम पर है।