गणतंत्र दिवस पर शराब का खेल खत्म! आबकारी विभाग ने उड़ाई अवैध कारोबार की ‘मदहोशी’

बिलासपुर, 26 जनवरी 2025: गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र शुष्क दिवस पर अवैध शराब का खेल खेल रहे माफिया के मंसूबों पर पानी फेरते हुए आबकारी विभाग बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और प्र. सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवनीत तिवारी के निर्देश पर ग्राम पोंसरा (थाना कोनी) में आरोपी अश्वनी सिंह के मकान पर छापा मारा गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान से 140 नग देशी प्लेन पाव शराब (कुल 25.2 लीटर) बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने की तैयारी में था। विभाग ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ ऑपरेशन?

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पोंसरा में गणतंत्र दिवस के दिन अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा। शराब को बोरियों में छिपाकर रखा गया था, लेकिन टीम ने उसे बरामद कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी पर कसा शिकंजा

अश्वनी सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, च, 34(2), और 59(क) के तहत अजमानतीय प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को जेल निरुद्ध कर दिया गया है।

  CG ASP, DSP Transfer:– आईपीएस अफसरों के बाद राज्य पुलिस सेवा में फेरबदल, कई जिलों के एएसपी और डीएसपी बदले गए

कार्रवाई का पूरा ब्यौरा

छापों की संख्या: 01

कायम प्रकरण: 01

जब्त शराब की मात्रा: 140 नग देशी प्लेन पाव (25.2 लीटर)

गिरफ्तार आरोपी: 01

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस सफल अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, और नेतराम बंजारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशासन का सख्त संदेश

अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। किसी भी सूरत में शुष्क दिवस पर इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर आबकारी विभाग ने माफिया के नशे के कारोबार को खत्म कर एक कड़ा संदेश दिया है – अवैध शराब बेचने वालों की अब खैर नहीं!