Korba News:– शराबी ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ पीटा, गाड़ी में भी तोड़फोड़, हुड़दंग मचाने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, देखें वीडियो

Korba News:– शराबी द्वारा हुड़दंग मचाने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी की भी शराबी ने पिटाई कर दी और पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करवाया गया है।

Korba कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराबी ने शराब के नशे मे धुत्त होकर जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मी की भी शराबी ने कालर पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके साथ ही डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।

हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्ली बोईदा में गांव का एक आदतन बदमाश अनिल नायक शराब के नशे में धुत्त होकर ग्रामीणों से गाली गलौज कर वाद विवाद कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम गांव पहुंची। यहां शराबी को समझाइश देने पर शराबी अनिल नायक ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी आरक्षक जितेंद्र रात्रे से भी उलझ गया। वह आरक्षक को कालर पकड़ कर तमाचे मारने लगा। आरोपी अंडरवियर में था।

देखें वीडियो

पुलिस जवान भी आरोपी का प्रतिकार करते हुए मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। गांव के दो युवकों के सहयोग से शराबी को काबू में किया गया और उसे पुलिसकर्मी ने गाड़ी में भरा। शराबी युवक ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।

  Chhattisgarh Seeks Central Aid of ₹ 435 Crore to Bring Grid Power to 461 Remote Villages in Bastar

मिली जानकारी के अनुसार शराबी युवक अनिल नायक आदतन शराबी है। वह आए दिन नशे की हालत में ग्रामीणों और अपने घरवालों से विवाद करता है। आरोपी को हरदीबाजार थाना लाया गया और शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में कार्यवाही कर जेल दाखिल करवाया गया।