महिला को लिव इन पार्टनर ने मारा बेरहमी से चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

 

Bilaspur crime news:– तलाकशुदा महिला को लिव इन पार्टनर ने रिश्ता खत्म करने कर रास्ते में रोक चाकुओं से गोद दिया और फरार हो गया। महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है,वही फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

 

बिलासपुर। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू मार दिया है। चाकू लगने से घायल महिला की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही चाकू मार कर आरोपी फरार हो गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

 

सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा कालीबाड़ी के पास 31 वर्षीय निर्मला उर्फ नीलू कश्यप रहती है। अपने पति से तलाक के बाद वह प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करती है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का 9 वर्ष का एक बेटा है। महिला के मायके वाले अशोकनगर में रहते हैं। पति से अलग होने के बाद महिला सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पर पिछले साल अक्टूबर 2024 दीपावली के समय से सनत कश्यप से भी महिला का मनमुटाव हो गया। तब से वह सनत कश्यप से भी अलग होना चाहती थी और दूरी बना रही थी। जिससे सनत कश्यप नाराज था। वह महिला पर संबंध कायम रखने का दबाव बना रहा था।

  CG Breaking news:–डैम घूमने गई नाबालिक से गैंगरेप,  वीडियो भी बनाया,तीन गिरफ्तार

 

शुक्रवार की रात महिला किसी काम से घर से निकली थी फिर वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान सनत कश्यप ने रास्ते में रोककर नीलू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सनत ने 8 से 10 बार चाकू से महिला के छाती, पेट,गले पर वार किया। जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। राहगीरों और आस – पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी साइकिल से भाग निकला। लोगों ने एम्बुलेंस मंगवा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है

 

महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही महिला के परिजन ने बताया कि पिछले दो माह से सनत के द्वारा निर्मला उर्फ नीलू को पीछा कर परेशान किया जा रहा था और अब उसके द्वारा हमला कर दिया गया। आरोपी हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।