Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में अपने कई जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने रमेश ठाकुर को रायपुर शहर जिला अध्यक्ष बनाया है। संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की सर्व सम्मति से नियुक्ति की है। रमेश ठाकुर रायपुर शहर जिले के महामंत्री हैं, जो अब जिलाअध्यक्ष बन गए हैं।
इनके अलावा रायपुर शहर के चारों विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि बनाए गए हैं। वहीं रायपुर जिला ग्रामीण में वर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम नारंग को बरकरार रखा गया है, वे दुबारा रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।
अन्य जिलों की बात करें तो जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है, यहां भी जिला महामंत्री भरत सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी प्रकार बालोद जिले में चेमन देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने उनके नाम की घोषणा की है। भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को बनाया गया है, कांकेर में बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश जैन बनाए गए हैं।
सूरजपुर में जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। मुरली मनोहर सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिले की चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने नाम की घोषणा की है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई है। पेंड्रा में लाल जी यादव भाजपा जिलाअध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने उनके नाम की घोषणा की है। लाल जी यादव भी जिला महामंत्री रह चुके हैं। इसी तरह मुंगेली में दीनानाथ केशरवानी भाजपा जिलाअध्यक्ष बने है। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने उनके नाम की घोषणा की है।
कोरबा में मनोज शर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। वे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मंत्री लखनलाल देवांगन ने उनके नाम की घोषणा की है।
दुर्ग जिले के भाजपा अध्यक्ष के लिए सुरेंद्र कौशिक का चयन किया गया है। बीजापुर जिले के भाजपा अध्यक्ष के लिए घासीराम नाग का चयन किया है । रायगढ़ जिले के भाजपा अध्यक्ष के लिए अरूंणधर दिवान का चयन किया है।
इसी प्रकार बलरामपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश जायसवाल का चयन किया है। चौकी मोहला मानपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष के लिए श्रीमती नम्रता सिंह के नाम का ऐलान किया गया है।
