Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
जशपुरनगर । जशपुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोलेंग में विगत दिवस विकासखण्ड स्तरीय समस्त सीएचओ की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प, एनक्यूएएस में शत प्रतिशत भाग लेने एवं सभी कमियों को एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 100 दिवसीय टीबी निरामयम योजना के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी केंद्र से पेंडिंग आरसीएच, एचएमआईएस एंट्री पूर्ण करने के लिए भी कहा गया।
