Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
चपरासी का स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल में अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में स्कूल के प्राचार्य ने जांच की औपचारिकता निभा दी। वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने जांच टीम बना कर स्कूल में भेजा है।
कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत अंदरूनी गांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के चपरासी ने स्कूल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इसका किसी ने खिड़की से वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर प्राचार्य ने जांच शुरू की और चपरासी को नोटिस दिया। चपरासी के द्वारा छात्र को बहन बताने पर जांच भी बंद कर दिया। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम बना स्कूल भेजा है।
जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी इलाके के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ चपरासी प्रकाश शाहा के द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चपरासी आए दिन स्कूल में यह अश्लीलता करता है। पिछले कई दिनों से स्कूल शुरू होने से पहले वह स्कूल आ जाता है और शिक्षकों तथा अन्य बच्चों के आने से पहले एक छात्रा को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करता है। इस दौरान वह दरवाजे बंद करके रखता है। किसी ने खिड़की से चपरासी के अश्लील हरकत की वीडियो बना वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने पर स्कूल के प्राचार्य बीएल मंडावी ने 10 दिसंबर को चपरासी प्रकाश शाहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 11 दिसंबर को अपने जवाब में चपरासी ने बताया कि छात्रा उसकी रिश्ते में बहन है। छात्रा के परिजन के बीमार होने के चलते छात्रा दुःखी होकर रो रही थी। इसलिए छात्रा को दिलासा देने के लिए गले लगाकर दिलासा दे रहा था। जवाब मिलने के बाद प्राचार्य ने बगैर कोई कार्यवाही किए जांच बंद कर दी।

दूसरी तरफ कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी ने मामला सामने आने के बाद बीईओ और महिला प्राचार्य की जांच कमेटी बना कर स्कूल भेजी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए गुड टच– बैड टच की भी जानकारी देने स्कूलों में अभियान चलाने की बात कही है।
ए हुए है घायल
1 – झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही )
2 -बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )
3 -रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव
4 – यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही)
5 – रम्भा बाई
6 – ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )
7 – कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष भर्रे गांव
इनकी हुई है मौत
1 -दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
2 – सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद
3 -मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद
4 – सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा
5 -ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
6 -जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
