सीईओ ने आधा दर्जन ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

निर्माण हो रहे प्रधानमंत्री आवास देखा, योजनाओं का लिया फीडबैक

 

बिलासपुर । जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने मस्तूरी विकास खण्ड के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा और योजनाओं के संबंध में आम जनता से फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान वे वेद परसदा, भुरकुण्डा, विद्याडीह,टांगर, बोहारडीह इत्यादि ग्राम पचायतो में पहुंचे और कार्यों का निरीक्षण किया।

 

वेदपरसदा में उन्होंने नवनिर्मित फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा और प्लांट के कियान्वयन के संबध में आवश्यक जानकारी ली।

 

इस दौरान उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन के संबध में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य का भी अवलोकन किया।

स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं से चर्चा करके आवश्यक जानकारी भी लिए तथा कचरा संग्रहण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किये।

ग्राम पंचायत वेदपरसदा में मनरेगा के तहत नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का भी उन्होने अवलोकन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रगतिरत आवास निर्माण कार्य का भी उन्होने निरीक्षण किया तथा इस संबंध में जानकारी लेकर संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होने आवास निर्माण के संबध में संबधित अधिकारियों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कार्य करने का निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा निर्माणाधीन स्कूल भवन, सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किये तथा संबधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

  रात्रिकालीन क्रिकेट फाइनल में ग्लैमर का तड़का: शेफाली बग्गा और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बढ़ाएंगी आयोजन की शान

 

भ्रमण के दौरान जनपद सीईओ जेआर भगत, कार्यपालन अभियंता बांधे, एडिशनल सीईओ मिथिलेश देवांगन, एसडीओ आरईएस अमित बंजारे, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रुचि विश्वकर्मा तथा स्वर्णलता लकड़ा बीपीएम ज.पं. मस्तूरी सहित अन्य उपअभियंता, तकनीकी सहायक सरपंच सचिव रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.