Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
कोण्डागांव । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर ओलम्पिक मशाल रैली का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाएगा। यह रैली प्रातः 10 बजे विकासखंड मुख्यालय केशकाल से प्रारंभ होगी, जहां रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा।
रैली के पहले पड़ाव में 11:30 बजे फरसगांव में मशाल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय कोण्डागांव में मशाल रैली का प्रवेश होगा, जहां कलेक्टर परिसर में रैली का स्वागत किया जाएगा। रैली के शहर में भ्रमण के बाद जगदलपुर के लिए रवाना किया जाएगा।
केशकाल से जगदलपुर के बीच आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में भी इस रैली का स्वागत किया जाएगा। मशाल रैली में मशाल को कोण्डागांव जिले के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी पकड़ेंगे और इसे केशकाल से लेकर जगदलपुर तक ले जाया जाएगा। रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर खेल संघों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा।
बस्तर संभाग के सात जिलों से होते हुए यह मशाल रैली 3:30 बजे तक जगदलपुर पहुंचेगी, जहां शाम 4:15 बजे दलपत सागर में दीप प्रज्ज्वलित कर रैली का समापन किया जाएगा। यह आयोजन बस्तर संभाग में ओलम्पिक खेलों के प्रति जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply