स्ट्रीट लाइट लगाने में भ्रष्टाचार, बीजेपी पार्षद ने ठेकेदार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला,


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

भुगतान रोकने की माँग, CMO बोलें जाँच करेंगे

 

बिलासपुर। रतनपुर नगर पालिका इलाक़े में स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका जाँजगीर के एक ठेकेदार को दिया गया है। लेकिन ठेकेदार अभी से भ्रष्टाचार कर रहा है।

बीजेपी पार्षद हकीम मोहम्मद का आरोप है कि ठेकेदार स्ट्रीट लाइट लगाने में अनियमितता कर रहा है। इससे आने वाले समय में स्ट्रीट लाइट का पोल सड़क पर सड़कर गिर सकता है। उन्होंने ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी यानी CMO को शिकायत दी है और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है।

बीजेपी पार्षद ने यह भी बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जो खंभा इस्तेमाल किया जा रहा है उसने जंग लगा है, यह खंभा भी सही माप का नहीं है। खंभे की लंबाई कम है जबकि खंभा 9 मीटर ऊँचा होना चाहिए। इसके साथ ही खंभे का वजन 90 किलो ग्राम नहीं है। अभी जो लाइट लगाई गई है वह भी शुरू होने के पहले ही ख़राब होकर बंद हो गया है। स्ट्रीटलाइट लगाने का काम इंजीनियर की देख रेख में होना चाहिए था। जबकि इंजीनियर ग़ायब है।

खंभा में पहले से ही जंग लगा हुआ है और ठेकेदार अपनी लापरवाही में लीपापोती करने पेंट करवा रहा है। बिजली खंभों पर ठेकेदार के कर्मचारियों को वायरिंग का काम करना था लेकिन लेट लातीफी के चलते नवरात्रि आ जाने पर नगर पालिका के विद्युत कर्मचारी कुछ खंभों पर वायरिंग का काम किए हैं। खंभा लगाने के लिए ज़मीन खोद कर अच्छे से ढलाई करना था इस काम में भी ठेकेदार ने गड़बड़ी कर दी। सबसे हैरानी की बात है कि जहां ट्यूबलर पोल लगना है वहाँ ठेकेदार ने पैसे बनाने और भ्रष्टाचार करने के लिए लोहे का पुल लगा दिया है।

  जिला पंचायत सी ई ओ का सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू

इधर शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका सीएमओ कन्हैया निर्मलकर ने कहा कि मामले की जाँच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.