Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
ग्रामीणों से बात कर शिविर का लाभ जरूर उठाने की अपील की
अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने शनिवार को जिले के उदयपुर और लखनपुर में पहाड़ी कोरवा सहित पण्डो बसाहटों में निरीक्षण कर आधार-आयुष्मान कार्ड शिविर का जायजा लिया। कलेक्टर ने इस दौरान पुहपुटरा, बेलदगी, पुटा, सानीबर्रा और सोनतराई आदि गांवों का दौरा किया।
उन्होंने शिविर में बुजुर्गों और महिलाओं से बात की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बढ़ती ठंड को देखते हुए गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के साथ बुजुर्गों और बच्चों को गरम कपड़ों का भी वितरण किया। शिविर में पहुंचकर कलेक्टर ने आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी ली और ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने इस दौरान बुजुर्गों से बात की और उनके स्वास्थ्य जांच हेतु सीएमएचओ को आधार-आयुष्मान कार्ड शिविर के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु सूचीबद्ध करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, सीएमएचओ डॉ पीएस मार्को, एसडीएम बनसिंह नेताम सहित खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply