मालगाड़ी उतरी पटरी से, जिसके चलते यात्री ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित, देखें किन यात्री गाड़ियों को चलाया जा रहा परिवर्तित मार्ग से,हेल्पलाइन नंबर भी जारी


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

CG Train News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर– कटनी रेल खंड पर खोंगसरा एवं भनवारटंक रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

 

बिलासपुर। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में आज सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके चलते गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी की है।

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के बीच आज प्रातः 11.11 बजे एक मालगाड़ी का अप लाइन में पटरी से उतरने की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार घटना जीपीएम जिले के अंतर्गत हुई है। कोयला लोड मालगाड़ी बिलासपुर की तरफ आ रही थी। तभी भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के पांच डब्बे डिरेल होकर पटरी से उतर गए।

 

हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी– कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मालगाड़ी के डब्बे पलटने से रैक में लोड कोयले का रेलवे ट्रैक में भंडार लग गया है।

 

इसके फलस्वरूप इस मार्ग पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हुआ है । रेस्टोरेशन का कार्य रेलवे ने शुरू किया है । इस मार्ग में परिचालन बाधित होने की वजह से कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

 

1. गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – जो कि कल दिनांक 25/11/2024 को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी, को परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है ।

 

2. गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग – एमसीटीएम (ऊधमपुर) एक्स्प्रेस – जो कि आज दुर्ग स्टेशन से एमसीटीएम (ऊधमपुर) के लिए छूटेगी, को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है ।

 

यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है ।

  दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रिंटेड नकल सामग्री से नकल कराते पकड़ी गई व्याख्याता डीपीआई ने किया निलंबित

 

बिलासपुर हेल्प लाइन नंबर – 9752441105 एवं 1072

 

इसके अलावा भी गाड़िया रद्द की गई हैं:–

 

*रद्द की गई गाड़ियां*

 

1. 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।

2. 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।

3. 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।

4. 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।

 

*गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां -*

 

01. गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को आज 26 नवंबर 2024 को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है ।

02. गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को आज 26 नवंबर 2024 को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है ।

 

*मार्ग परिवर्तित गाड़ियां*

 

1. गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश जायेगी ।

2. गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्स्प्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर जायेगी ।

3. गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्स्प्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी ।

4. गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्स्प्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी ।

5. गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी ।

6. गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्स्प्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी ।

7. गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्स्प्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर- कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जायेगी ।

8. आज 26 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जायेगी ।

9. आज 26 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर आएगी ।

 

यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.