डी. ए. व्ही. स्कूल कोतरी में धूमधाम से मना बाल दिवस, नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

मुगेलीं जिला के कोतरी। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर गुरुवार डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। जिसमें नन्हे- मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रव्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद प्राचार्य दीपक कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए इस दिन का महत्व समझाया और चाचा नेहरू के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त की।बच्चों के कल्याण और मेधा तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हवन कराया गया इसके बाद कक्षावार सभी छात्र – छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। टैलेंट हंट प्रतियोगिता के माध्यम से एकल नृत्य, समूह नृत्य, मधुर गीत, फैंसी ड्रेस,काव्य पाठ, के साथ रामायण के उत्तर कांड का सुंदर पाठ किया गया। इसके अलावा शिक्षकों और बच्चों के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़ , अंताक्षरी,प्लेस चीट,डांस चीट,स्नैच हैंकी व अन्य खेल शामिल रहे। नन्हे- मुन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया, दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने मजबूर कर दिया। इस बीच सभी छात्र – छात्राओं को स्वल्पाहार (भोज) भी कराया गया। खास बात यह रही कि भोज को स्वयं स्कूल के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के सहयोग से तैयार किया गया। इस दौरान छात्र – छात्राओं में खासा उत्साह देखने मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन चुन्नू लाल साहू ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मीकांत साहू,प्रीति तम्बोली,हेमंत कुम्भकार,लक्ष्मीनारायण कुलमित्र,कौशल गुप्ता,अखिलेश कश्यप,शुभम यादव,ओंकार अवस्थी,सच्चिदानंद चंद्राकर ,रोशनी राजपूत,संतोषी भास्कर,रचना सिंह,फुलेश्वरी कश्यप,श्रुति तिवारी,दुर्गेश गेंदले,शिवानी क्षत्री,प्रतीक्षा राजपूत,एवं समस्त छात्र- छात्राओं का सहयोग रहा |

  पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने खिलाडियों का किया सम्मान 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.