NIA ने अबूझमाड़ के गांवों में मारा छापा, 4 माओवादियों को गिरफ़्तार करने का दावा, माड़ बचाओ मंच के आदिवासी नेता को बताया माओवादी

एनआईए ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी

नारायणपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने माओवादियों द्वारा 20 मार्च 2023 को सड़क मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में की छापेमारी की है। इस मामले में एनआईए ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

अबूझमाड़ के अति संवेदनशील कहे जाने वाले ओरछा, कस्तूरमेटा, मंडाली और मल्कल गाँव में छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 माओवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। इसमें 35 माओवादियों कें नाम भी सामने आए हैं। एनआईए टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

चारों माओवादी नक्सली संगठन को रसद की सप्लाई करते थे ऐसा आरोप लगाया गया है। इसके अलावा अन्य काम करने की बात सामने आई है।

ओरछा इलाके में लम्बे समय से धरने पर बैठे माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा कोर्राम को जांच में NIA ने माओवादी होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में NIA ने प्रेस नोट भी जारी किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.