अनुशासनहीन दो पुलिसकर्मियों की अलग-अलग जिलों में हुई बर्खास्तगी, शराब की तस्करी में शामिल आरक्षक मामला सामने आने के चंद दिनों में ही हुआ बर्खास्त


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Bilaspur बिलासपुर balodabajar बलौदाबाजार। गंभीर शिकायत मिलने व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने पर दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है। पहला मामला बलौदा बाजार जिले का है। वही दूसरा मामला बिलासपुर जिले का है।

बलौदाबाजार जिले में आरक्षक वीरेंद्र बघेल के विरुद्ध गंभीर शिकायतें एवं विभागीय नियमावली के विपरीत जाकर कार्य करने के मामले में विभागीय जांच करवा के आरक्षक के खिलाफ अनुशासनहीनता और अपराधिक कृत्य में शामिल होना पाए जाने पर आरक्षक को बर्खास्त किया गया है।

इसके अलावा बिलासपुर जिले में भी शराब तस्करी में शामिल आरक्षक को बर्खास्त किया गया है। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी में एक कार भारी मात्रा में शराब का परिवहन करते हुए पकड़ाई थी। उक्त कार में आरोपी नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव के के कब्जे से पांच बोरियों में 480 पाव देसी मदिरा कुल 86.400 लीटर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया था। आरोपियों से पूछताछ की जानकारी मिली कि कार सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत की है। नीलकमल राजपूत के द्वारा ही 45 हजार रुपए देकर शराब मंगवाया गया था। गाड़ी से आरक्षक नीलकमल राजपूत का एसबीआई खाता व चेक बुक, खाकी वर्दी, परिचय पत्र व बलवा ड्रिल का सामान मिला था। पूछताछ में जानकारी लगने पर आरक्षक के खिलाफ भी सरकंडा थाने में अपराध दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबित भी कर दिया था। अपराध दर्ज होने की जानकारी के बाद आरक्षक फरार हो गया था।

  वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में SECL का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: उत्पादन, प्रेषण और OBR में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी बढ़त

आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी को एसपी ने विभागीय जांच करने के निर्देश दिए थे। सीएसपी की जांच में उजागर हुआ कि आरोपी नीलकमल राजपूत के द्वारा पुलिस की नौकरी की आड़ में भारी मात्रा में अवैध मदिरा की तस्करी करने जैसी आपराधिक गतिविधियों में आरक्षक संलिप्त है। मामले में यह भी देखा गया कि अपने पद का दुरुपयोग करने वाला आरक्षक नीलकमल राजपूत अपराध दर्ज होने पर अपनी पदस्थापना थाना सकरी से बिना किसी प्रकार की सूचना दिए फरार हो गया है। जिससे आरक्षक की आपराधिक संलिप्तता को बल मिलता है।

आरक्षक अपने द्वारा धारित पद का दुरुपयोग करते हुए फिर से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कर सकता है। इसलिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भारतीय संविधान की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपराध में संलिप्त आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि पुलिस विभाग का मुख्य कार्य अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखकर आमजन को भय मुक्त वातावरण प्रदान करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है पुलिस अधीक्षक ने यह चेताया है कि पुलिस कर्मियों की इस तरह की अपराधिक गतिविधियां क्षम्य नही होंगी और उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.