Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
जांजगीर-चांपा जिले के समस्त राजस्व कर्मचारी द्वार कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए आज 13जुलाई 2024 को एक बैठक राजस्व कर्मचारियों के विभिन्न कार्य दायित्व निर्वहन जैसे प्राकृतिक आपदा के कार्य, कानून व्यवस्था एवं राजस्व कार्य के अतिरिक्त विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक / विडियो कान्फ्रेंस के कार्य भी कार्यालय समाप्ति के बाद भी अतिरिक्त कार्य के रूप में किया जाता है। इसका कोई प्रतिफल राजस्व कर्मचारियों को नहीं मिलता और न ही किसी भी कर्मचारी संघ के द्वारा राजस्व कर्मचारियों की इस पीड़ा को संज्ञान में लेकर अपनी मांगों में शामिल किया जाता और न ही इस ओर कोई ध्यान ही दिया जाता। इस कारण राजस्व कर्मचारी अपने को हमेशा दयनीय स्थित में पाता है।
इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुय छ.ग. राजस्व कर्मचारी संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में जिला कार्यालय, अनुविभाग कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा ध्वनि मत से स्वागत किया गया और छ.ग. राजस्व कर्मचारी संघ संघ के बायलॉज एवं संघ का पंजीयन करने एवं सदस्य बनान का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी बैठक में छ.ग. राजस्व कर्मचारी संघ के जांजगीर-चांपा जिले के प्रथम अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला कार्यालय, प्रथम उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौशिक, जिला कार्यालय एवं प्रथम कोषाध्यक्ष उज्जल तिवारी, तहसील कार्यालय, जांजगीर का पद मनोनित किया गया। सर्व सम्मति से छ.ग. राजस्व कर्मचारी संघ के प्रथम संरक्षण के रूप में एस.बी. साहू, जिला कार्यालय का मनोनयन किया गया।
बैठक के अंत में संघ का विस्तार क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य सभी जिलों में करने एवं प्रांतीय स्तर पर प्रांताध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चयन करने का निर्णय जिला गया। राजस्व कर्मचारी में छ.ग. राजस्व कर्मचारी संघ के गठन को लेकर अत्यंत उल्लास है और कर्मचारी एकजुटता से छ.ग. राजस्व कर्मचारी संघ संध के लिये समर्पित हैं।

Leave a Reply