लिटिल लैजेन्ड्स किड्स स्कूल की मेघावी छात्रा निधि कौशिक का केंद्रीय विद्यालय में हुआ चयन



जांजगीर चांपा/ लिटिल लैजेन्ड्स किड्स स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सीनियर केजी की अध्ययनरत मेघावी छात्रा निधि कौशिक का नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 में केंद्रीय विद्यालय के क्लास वन में चयन होने से किड्स स्कूल परिवार को गौरवान्वित की है निधि के चयन होने पर किड्स स्कूल के संचालक शिक्षाविद् सुनील सिंघानिया एवं किड्स प्रबंधन ने शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किए। 

मेघावी छात्रा निधि के पिता चंद्रशेखर कौशिक जी भारतीय सेना में सिक्किम बॉर्डर में तैनात देश की सुरक्षा हेतु समर्पित जवान है चयनित छात्रा निधि की माता गृहणी है उन्होंने बताया कि निधि का भविष्य में भारतीय पुलिस सेवा में चयन होकर देश की सेवा करने का सपना है इस चयन के अवसर पर निधि के बड़े भाई हर्षवर्धन, मामा इंजीनियर गंगासागर कश्यप, एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.