CG -: व्याख्याता एलबी की वरिष्ठता सूची में त्रुटियों के  निराकरण हेतु डीपीआई ने सभी डीईओ को लिखा पत्र, मांगे दस्तावेज




रायपुर। व्याख्याता एलबी की वरिष्ठता सूची में त्रुटियों के निराकरण हेतु सूची डीपीआई ने जारी की है। सुधार हेतु डीईओ से दस्तावेज मांगे गए हैं।


रायपुर। व्याख्याता एलबी की वरिष्ठता सूची में त्रुटियों के निराकरण के लिए डीपीआई ने सभी डीईओ को पत्र  लिखा है। व्याख्याता एलबी की प्राविधिक वरिष्ठता सूची 2023 का प्रकाशन किया गया है। इस वरिष्ठता सूची में मध्य प्रदेश से स्थानांतरित होकर आए व्याख्याता की वरिष्ठतापूर्ण दी गई है। इसके अलावा नियोक्ता अधिकारी द्वारा अन्य नियोक्ता क्षेत्र में स्थानांतरित व्याख्याता की वरिष्ठता त्रुटिपूर्ण दी गई है।

संविदा पर कार्यरत व्याख्याता की सेवाएं शिक्षाकर्मी के रूप में परिवर्तित करने के पश्चात दी गई वरिष्ठता त्रुटि पूर्ण है।

त्रुटि में सुधार हेतु 5 जून 2024 को संबंधित व्याख्याता के नियुक्ति/पदोन्नति आदेश की कॉपी, स्थानांतरण की स्थिति में स्थानांतरण आदेश की कॉपी एवं कार्यभार की कॉपी, संविदा नियुक्ति से व्याख्याता परिवर्तन आदेश की कॉपी के साथ कक्ष लिपिक एवं स्थापना सहायक संचालक को 11:00 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.