पति की एक्सीडेंट में मौत से दुखी महिला ने बीपी की दवाई खाकर दी जान, परिजनों का आरोप ससुराल वालों ने आत्महत्या के लिए उकसाया


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बिलासपुर– लव मैरिज करने के 1 साल के अंदर ही बैंक कर्मी पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। सदमें के चलते पत्नी ने अत्यधिक मात्रा में बीपी की दवाई खाकर अपनी जान दे दी। मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों की उलाहना के चलते मृतिका ने जान दी है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं।

पति की मौत को एक हप्ता भी नहीं गुजारा था कि पत्नी ने भी बीपी की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उपचार के दौरान नव-विवाहिता की मौत हो गई। माता-पिता ने सास व ननद पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में मर्ग जांच कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पूजा सिंह के पति रविशंकर पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव (33) सिंचाई कॉलोनी जांजगीर में रहते थे। वे बैंक कर्मी थे। 20 अप्रैल को वह खाना लेने के लिए बैंक से घर जा रहे थे। इसी दौरान डिवाइड से उनकी बाइक टकराई और वह नहर में गिर गए थे। रवि शंकर को नहर में डूबता देख विजय देवांगन (18) बचाने के लिए कूदा था। लेकिन बहाव तेज होने की वजह से वह भी रवि के साथ ही बह गया। रवि का शव जांजगीर पुलिस ने 21 अप्रैल को बरामद किया था।

पुलिस के अनुसार गीतांजली फेस- 2 निवासी पूजा सिंह पति रविशंकर श्रीवास्तव (32) के मर्ग की सूचना सरकंडा पुलिस को शनिवार रात 7.30 बजे मिली। मर्ग मेमो के आधार पर जांच की तो पता चला कि पूजा सिंह ने 25 अप्रैल अज्ञात कारणों के चलते एक पत्ता बीपी की गोली खा ली थी। निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सरकंडा पुलिस मामले में रविवार को पूजा सिंह का पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन पूजा सिंह का शव लेकर रायगढ़ चले गए। रायगढ़ में पूजा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस की मानें तो मामले में मर्ग जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  Bhilai News:– कोहका बजरंग चौक में कार चालक की हैवानियत, सड़क किनारे बैठे कुत्ते को कुचलने का वीडियो वायरल

सास और ननद पर आरोप:–

पूजा सिंह श्रीवास्तव ने 2023 बैंक कर्मी रविशंकर श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था। पति की मौत के बाद दुखी पूजा को पिता देवेंद्र सिंह व मां जय श्री सिंह सांत्वना दे रहे थे। इस दौरान पूजा की सास और ननद वहां पहुंच गई। उन्होंने पूजा से कहा कि तुम तो रवि से बहुत प्यार करती थी तो तुम भी क्यों नही मर जाती। सास और ननद की बात सुनकर पूजा अपने कमरे में गई और अत्यधिक मात्रा में बीपी की दवाई खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.