गर्दन काट कर रख देना, बीजेपी विधायक का विवादित बयान



भिलाई। दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा के भाजपा विधायक रिकेश सेन अपने ही दिए विवादित वयान की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में हिंदुत्व की रक्षा के लिए जान देने की बात तो कही, लेकिन साथ में यह भी कह डाला कि जो कोई भी देश के अंदर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे उसकी गर्दन को काटकर रख देना। इस तरह के विवादित और भड़काऊ भाषण वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।


विधायक रिकेश सेन दुर्ग के पटेल चौक में हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू युवा मंच द्वारा आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा व महाआरती के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने यहां आयोजित धर्म सभा को नरेंद्र मोदी और भाजपा को फिर से लाने अपील करके चुनावी सभा बना डाला। साथ ही साथ सभी धर्म और संस्कृति के धानी दुर्ग भिलाई में धार्मिक उन्माद फैलान वाला भाषण दे डाला। उन्होंने इस दौरान माता लक्ष्मी की तुलना कमल के फूल से करते हुए कमल को लाने की बात भी कही।

रिकेश ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुे कहा कि “हमारे अपने सनातन धर्म की रक्षा के लिए, अपने हिंदुत्व की रक्षा के लिए अगर जान भी देना पड़े तो जान भी देना, लेकिन धर्म को कभी परिवर्तिन नहीं होने देना। ऐसा कोई भी हो जो इस देश के अंदर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे उसकी गर्दन को काट कर रख देना।” उन्होंने कहा कि अगर इस प्रदेश में कोई ऐसा शहर है जो हिन्दुत्व को, सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए बन सकता है तो वो दुर्ग शहर है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.