रेलवे की महिला अधिकारी ने सीनियर अधिकारी की प्रताड़ना से फांसी लगाकर की खुदकुशी


बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी स्थित मकान में रेलवे की महिला अधिकारी की लाश फांसी पर लटकती मिली है। उनकी आठ साल की बेटी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल में रखवा दिया है। महिला अधिकारी के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। चर्चा है कि रेलवे के सीनियर डीसीएम विकास कश्यप की प्रताड़ना से महिला अधिकारी ने खुदकुशी की है।



तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी में रहने वाली विनीता साहनी(37) रेलवे में कामर्शियल इंस्पेक्टर थीं। वे अपने पति ओब्राहम हेल और आठ साल की बेटी के साथ रहती थीं। महिला अधिकारी के पति हेमूनगर में जिम चलाते हैं। शनिवार को महिला अधिकारी अपनी आठ साल की बेटी के साथ घर पर ही थीं। उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे महिला अधिकारी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इस दौरान उनकी बेटी दूसरे कमरे में थी। बच्ची अपनी के कमरे में आई तो वे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। बच्ची ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आनन-फानन में महिला आधिकारी को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। महिला के मायके वाले दिल्ली में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। मायके वालों के आने पर शव का पीएम कराया जाएगा।

दस साल पहले हुई शादी, खुशहाल था परिवार
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इसमें पता चला है कि विनीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनकी आठ साल की बेटी है। पड़ोसियों ने प्राथमिक पूछताछ में पति-पत्नी के बीच किसी तरह की अनबन की जानकारी से इन्कार किया है। दोनों हंसी खुशी रहते थे। मायके वालों के आने के बाद घटना के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

रेलवे अधिकारी के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप
कमर्शियल इंस्पेक्टर की मौत की जानकारी लगते ही कालोनी में सन्नाटा पसर गया। इधर इंटरनेट मीडिया में रेलवे के सीनियर डीसीएम विकास कश्यप की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। इस संबंध में एक्स पर दो पोस्ट किए गए हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि  अधिकारी के खिलाफ महाराष्ट्र में भी एक्ट्रोसिटी, छेड़छाड़ व धमकी तथा प्रताड़ना का मामला दर्ज है।  जिसमे वो जमानत पर है। रेलवे कर्मचारियों में चर्चा है कि विकास कश्यप की लगातार प्रताडना को महिला अधिकारी झेल नहीं पाई और खुदकुशी के लिए मजबूर हो गई।

वही डीसीएम विकास कुमार ने कहा कि मेरे खिलाफ लगाएंगे सारे आरोप निराधार है। महिला अधिकारी को मैं हमेशा सहयोग करता था। विभाग के कुछ लोग कामकाज में सख्ती बरतने की वजह से मेरे खिलाफ दुष्प्रचार में लगे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.