धर्म नगरी रतनपुर पहुंचे एसपी, किया थाने का औचक निरीक्षण, बदमाशों पर सख्ती और आमजनो को राहत पहुंचाने के निर्देश, थाने की व्यवस्था पर जताई संतुष्टि




बिलासपुर। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने रविवार को रतनपुर थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। निरीक्षण कर एसपी ने संबंधित आधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी रजनेश सिंह ने रतनपुर थाने के औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, जहां अभिलेखों की जानकारी कर रखरखाव के रजिस्टर से कंप्यूटर सिस्टम में रखी जाने वाली सूचनाओं के बारे में जानकारी ली गई।

इस दौरान प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार से उनके द्वारा थाने के रजिस्टर, थाने के अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर की जानकारी ली गई। एसपी रजनेश सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त करने को कहा गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।  साफ-सफाई की व्यवस्था जांच की। वही अपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद अपराधिक तत्वों पर रोजाना अधिक से अधिक मात्रा में प्रतिबंधात्मक कारवाइयां की जाए। साथ ही चेकिंग कार्यवाही कर आर्म्स एक्ट के साथ अवैध धन की जब्ती की कार्यवाही भी करे। बदमाशों के गुंडा रजिस्टर खोलने के अलावा जिला बदर की कार्रवाई के लिए भी जिलाधीश को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश एसपी ने दिए। थाने की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर संतुष्टि भी जाहिर की।

  बजट 2026–27 आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : अमर अग्रवाल

इस दौरान प्रशिक्षु आई पी एस एवं थाना प्रभारी अजय कुमार,उप निरिक्षक कमलेश बंजारे
,सहा उप निरीक्षक
शिव चंद्रा, मेलाराम कठौतीया ,ढोला राम मरकाम प्रधान आरक्षक – सत्य प्रकाश यादव, विकास सेंगर
अली अकबर,गजेन्द्र सिंह ,बलदेव सिंह
,कुंवर सिंह,आरक्षक- दीपक मरावी,नंद‌कुमार यादव, अजय सोनी,
,रामधीर टोप्पो,अविनाश शर्मा,अमित कमल,बसंत मानिकपुरी,महेन्द्र नेताम
,संजय खाण्डे,कौशल खुटे
,कीर्ति पैकरा,लेखपाल खुसरो,क्रिष्णा बिंझवार,महिला आरक्षक – स्वाति बंजारे अनिषा करयप, उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.