Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सरगुजा – रकम दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपियों को थाना मणीपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रमुख मोबाइल बरामद करते हुये आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी संजय दास साकिन मेंड्राकला द्वारा गत दिवस 11 मार्च को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी एवं प्रार्थी के रिश्तेदार को कवर्धा का नारायण साहू एवं योगदत्त साहू मिलकर एक्सपर्ट एफेक्स कम्पनी का होना बताकर डेढ़ वर्षो मे रकम दुगना करने का झांसा देकर फ़ोन पे एवं नगद के माध्यम से विगत 08 नवम्बर 2022 एवं दिनांक 17 नवम्बर 2022 को कुल 165000 रुपये लेकर छलपूर्वक ठगी कारित किये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले मे अपराध क्रमांक 78/24 धारा 420, 34 भादवि.का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल से आरोपियों के संबंध मे तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को कवर्धा रवाना किया गया था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपियों द्वारा अपना नाम नारायण साहू उम्र 26 वर्ष निवासी रमेली थाना पिपरिया जिला कवर्धा और योगदत्त साहू उम्र 42 वर्ष निवासी नवघटा थाना पिपरिया जिला कवर्धा का होना बताया गया। आरोपियों से घटना के संबंध मे पूछताछ किये जाने पर उन्होंने बताया गया कि आरोपीगण वर्ष 2022 मे ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते थे। आरोपीगण मिलकर एक्सपर्ट एफेक्स कम्पनी का प्रचार प्रसार कर अन्य व्यक्तियों कों जोड़कर कम्पनी मे रकम निवेश करने पर डेढ़ वर्षो मे रकम दुगनी करने का झांसा देकर ठगी कारित किया जाता था। इस मामले में प्रार्थी से भी रकम दुगना करने के नाम पर 165000 रुपये की ठगी कारित की गई थी। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से मणीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, राजेंद्र तिर्की, सैनिक अनिल साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply