अमित शाह मिले भाजपा सोशल मीडिया टीम से,मिशन 400 पार में, जुट जाने दिए निर्देश


जांजगीर चांपा . केन्दीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल जांजगीर प्रवास के दौरान भाजपा  सोशल मीडिया टीम से मिले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सम्पन्न विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया टीम की भूमिका की प्रशंसा की । उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

ज्ञात हो कि श्री शाह कल एक दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के तहत कोंडागांव और जांजगीर पहुंचे। कोंडागांव में जहां उन्होंने कलस्टर स्तर पर पार्टी पदाधिकारी से मुलाकात की , वही जांजगीर में ‘विजय संकल्प शंखनाद रैली’ को सम्बोधित किया। दोनों ही स्थानों पर वे पार्टी के कर्मठ सोशल मीडिया टीम से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं के साथ वे ग्रुप फोटोग्राफी में शामिल रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहित सोशल मीडिया से जुड़े रायपुर और जांजगीर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.