मनरेगा कार्यों में लापरवाही के चलते दो सचिव निलंबित, रोजगार सहायक की सेवा समाप्त


बीजापुर। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना कार्यों मे  लापरवाही के चलते जिला पंचायत सीईओ ने दो  ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। वही एक की सेवा समाप्त कर दी गई है। 



महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में लापरवाही  तथा प्रधानमंत्री आवास योजना  अंतर्गत स्वीकृत  आवासों का आज पर्यंत तक आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। मनरेगा के कार्यों में प्रतिदिन नियोजित श्रमिक कम होने, आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम में वृद्धि करने तथा अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने में अपेक्षित कार्य नहीं किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही व कार्यों में कोई प्रगति नहीं लाने के फलस्वरूप भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत केशकुतुल के ग्राम पंचायत सचिव महादेव वट्टी व  ग्राम पंचायत फुल्लोड के सचिव जोगेंद्र हेमला को निलंबित कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त भैरमगढ़ ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत बैंगलुर के रोजगार सहायक अर्जुन कश्यप की सेवा समाप्त कर दी गई है। देखें आदेश..

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.