तंत्र– मंत्र से रुपये बरसाने का झांसा देकर पाखंडी ने दो किशोरियों से किया दुष्कर्म, पाखंडी बाबा व सहयोगी गिरफ्तार




बिलासपुर। बिलासपुर जिले के  रतनपुर क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में कुंवारी लड़की की पूजा कर रुपये बरसाने का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पाखंडी बाबा और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।



आज मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अर्चना झा ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रहने वाली दो किशोरियों ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित किशोरियों ने बताया कि उनकी पहचान की युवती धनिया बंजारे(42) निवासी बालपुर थाना सरसींवा ने कुंवारी लड़कियों की पूजा कर रुपये बरसाने वाले बाबा
के संबंध में बताया था। युवती और उसके साथी हुलसी रात्रे निवासी भाठागांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के झांसे में आकर वह माता-पिता के साथ बिलासपुर आ गई। यहां बस स्टैंड में उनकी पहचान ठाकुर बाबा कुलेश्वर राजपूत निवासी लिंगियाडीह और कन्हैया से कराई गई। दोनों उन्हें लेकर मदनपुर में रहने वाले गणेश साहू के मकान में लेकर गए। वहां पर पाखंडी ने पूजा-पाठ का ढोंग किया। इसके बाद एक किशोरी को लेकर कमरे के अंदर चला गया। अंदर में उसने किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके कुछ देर बाद दूसरी लड़की को अंदर लेकर गया। उसके साथ भी पाखंडी ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में एक किशोरी को दो हजार रुपये और एक को चार हजार रुपये बरसने की जानकारी देकर रुपये दे दिए। रुपये लेकर स्वजन किशोरी को साथ ले गए। रास्ते में किशोरी ने स्वजन को आपबीती बताई। इसके बाद स्वजन रतनपुर थाने पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पाखंडी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार ही कैंसर से बचाव का मंत्र : सीएम साय



और भी मामले आ सकते हैं सामने:–
कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि आरोपित लोगों को पूजा के बाद रुपये बरसने की बात कहता था। उसने एक किशोरी की पूजा के बाद एक लाख रुपये बरसने की बात कही थी। एक किशोरी ने पूजा के बीच ही रुपये पकड़ना शुरू कर दिया। इसके कारण केवल 12 हजार मिलने की बात कही थी। इधर दो मामलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपित ने और भी घटनाओं को अंजाम दिया है। उससे पूछताछ में और भी मामले सामने आ सकते हैं।



पाखंडियों की सूचना दें पुलिस को:–
एएसपी अर्चना झा ने कहा कि रुपयों का लालच देकर आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसने और भी लोगों को इस तरह अपने झांसे में लिया होगा ऐसी आशंका है। उन्होंने पीड़ितों को पाखंडियों की सूचना देने अपील की है।

दुष्कर्म के बाद ढंक देता था काले कपड़े से:–
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि पाखंडी ने कमरे में ले जाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने किशोरियों को काले कपड़े से ढंककर उपर से रुपये डाल दिए। रुपये डालने के बाद वह दरवाजा खोलकर स्वजन को बुलाता। कम रुपये होने के कारण वह अलग-अलग बहाने बनाता था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.