डिप्टी सीएम अरुण साव से नगर पालिका सीएमओ की बीजेपी नेता ने की शिकायत,सीएमओ चंदन शर्मा की भर्राशाही एवं अनियमितता को लेकर हुआ शिकायत




उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जांजगीर प्रवास पर भाजपा जिला मंत्री की लिखित शिकायत, की कार्यवाही की मांग।

जांजगीर चांपा नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के जिला मुख्यालय जांजगीर प्रवास के दौरान भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने जांजगीर -नैला नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा की भर्राशाही एवं अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने मंत्री को दिए लिखित शिकायत में चंदन शर्मा के कार्यकाल में हुई खरीदी, निर्माणकार्य, निविदा सहित अन्य व्यय में हुए भ्रष्टाचार की सूक्ष्म जांच की मांग की ।

इस दौरान उन्होने सप्रमाण जांजगीर -नैला नगर पालिका परिषद में जारी भ्रष्टाचार की सिलसिलेवार जानकारी प्रदान की। उन्होंने मंत्री महोदय से निवेदन करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति नरेन्द्र मोदी के जीरो टॉलरेंस की नीति को जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद में  व्यवहारिक रूप में लागू कर जनहितकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाये जाने की जरूरत है।इस हेतु भ्रष्ट और अकर्मण्य अधिकारियों पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.