Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रतनपुर– धार्मिक व पौराणिक नगरी महामाया धाम में सोमवार को राममय दीवाली धूमधाम से मनाई गई,सारा नगर भगवा ध्वज व तोरण से सजा रहा,नगर के सभी मंदिरों को फूलों से सजाकर दीप प्रज्वलित कर राममय दीवाली भक्तिभाव से मनाई गई,

गौरतलब है कि अयोध्या में सोमवार बाईस जनवरी को भगवान श्री राम का प्राण प्रतिस्ठा कर उत्सव मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में बाईस जनवरी को माँ महामाया देवी के धाम रतनपुर को नगर के रामभक्तों ने भगवा रंग में रंगकर हर्षोल्लास के साथ रामधुन गाते हुए नगर भ्रमण कर वर्ष की दूसरी दीपावली मनाई ,वही नगर के लगभग सभी प्रमुख चौक चौराहों में रामभक्तों ने भगवान श्री राम के बड़े बड़े भगवामय ध्वज लगाकर रामधुन में धुमाल बजाकर पूरे नगर को राममय बना दिया था,हिन्दू नववर्ष समिति द्वारा महामाया चौक में पंडाल सजाकर बाजे गाजे के साथ श्रीराम झांकी ,महाआरती के साथ रैली निकालकर जय श्रीराम का उदघोष करते हुए ग्यारह हजार दीप प्रज्वलित कर पूरे चौक को रोशनी से जगमग कर मिष्ठान्न वितरण किया,वही अभाविप के द्वारा गिरजाबंध हनुमान मंदिर परिसर में हजार एक दीप जलाकर भगवान राम जी के अयोध्या में प्रतिष्टित होने की खुशियां मनाई,तथा महामाया मन्दिर के पवित्र कुंड व मन्दिर प्रांगण में महामाया देवी संध्या आरती ग्रुप द्वारा इक्यावन सौ दीप जलाकर मन्दिर परिसर को राम ज्योति के प्रकाश पुंज से अलौकित कर दीवाली मनाई,वही लगभग एक किलोमीटर तक रंगोली व दीप से भगवान राम के विभिन्न रूपो की चित्रकारी की गई थी,
पंढरीनाथ मन्दिर हुआ भगवामय
महामाया देवी मंदिर,लखनी देवी मंदिर,पंचमुखी शिव मंदिर,तन्त्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर,झिथरी माता मंदिर,खंडोबा मन्दिर,तुलजा भवानी,गिरजाबन हनुमान मंदिर,सहित बड़ी बाजार में स्थित पंढरीनाथ मन्दिर परिसर को नगर के रामभक्तों तथा धर्मप्रेमियों ने भगवा ध्वज तथा तोरण लगाकर भगवामय बना दिया था,साथ ही पूरे नगर के लगभग सभी घरों में दीप जलाया गया,
जगह जगह भोग भंडारा
प्राण प्रतिस्ठा समारोह के अवसर पर नगर में सैकड़ों जगह धर्मप्रेमियों ने भोग भंडारे की ब्यवस्था कर रखी थी,रतनपुर के इतिहास में आज तक कभी ऐसा धार्मिक माहौल देखने को नही मिला था,महामाया चौक,भीम चौक,बड़ी बाजार,हाई स्कूल चौक,नूतन सोंनी चौक,थाना परिसर,सहित नगर के तमाम मन्दिरों में भंडारे सहित खीर पूड़ी की प्रसादी देर रात रामधुन के साथ चलती रही,वही अनेक मंदिरों में सुबह से ही रामायण,भजन,कीर्तन तथा सुंदरकांड का पाठ सस्वर गूंजते रहे,

Leave a Reply