रतनपुरिहा वनांचल आदिवासी सेवा समिति आदिवासियों को बांटे कंबल व गर्म उनी कपड़े


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रतनपुर। रतनपुरिहा वनांचल आदिवासी सेवा समिति के युवाओं  ने पाली ब्लाक के वनांचल  ग्राम लोहड़िया
में आदिवासी समूदाय के लगभग 200 लोगों को गर्म व ऊनी कपड़े बांटे,उक्त समिति द्वारा पिछले 16वर्षों से क्षेत्र के कई सुदूर ग्रामों में जाकर शाल कम्बल दवाई व आवश्यक सामग्री बाटने का काम किया जा रहा है, ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पाकर ग्रामीणों ने समिति का आभार जताया,
गौरतलब है कि बीते तेरह जनवरी शनिवार को रतनपुरिहा वनांचल आदिवासी सेवा समिति के युवाओं   ने पाली विकासखंड के ग्राम लोहड़िया के ब्रम्हचारिणी आश्रम पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य सहित गांव की समस्याओं पर चर्चा की। युवाओं ने  आदिवासियों को पढ़ाई के लिए बच्चो को स्कूल भेजने प्रेरित किया। वही शराब सहित नशाखोरी के व्यसनों से बचने की सलाह देते हुए नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। साथ ही आयोजन के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने पुरस्कार भी बांटे,इस मौके पर शिवा पांडे, आनन्द नगरकर,विनोद पाठक,डॉ रविन्द्र कश्यप,डॉ राजू श्रीवास,ज्ञानधार शास्त्री,श्याम सुंदर गुप्ता,
गोवर्धन कशयप, , डा. महेंद्र कश्यप ,सुनील ठाकुर,चन्दलाल कश्यप,उस्मान कुरैशी, हरनारायण पोर्ते,उमेंद्र कश्यप,,राजेश दास, सतीश ताम्रकार,संजय चन्देल सहित अनेक सामाजिक जन शामिल रहे,
स्वेटर पाकर हर्षित हुए नौनिहाल

   किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शिवा पांडे भी इस गरिमामय आयोजन में शामिल रहे उन्होंने बताया कि  भीषण ठंड के मौसम में छोटे छोटे लगभग 70 बच्चों को समिति द्वारा स्वेटर पहनाया गया तो बच्चे हर्षित हो उठे,बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर ग्रामीणों ने समिति का आभार जताया,

सत्रह वर्षों से ठंड में बांट रहे वनांचल के आदिवासियों को कंबल
रतनपुरिहा वनांचल आदिवासी सेवा समिति के युवकों द्वारा बीते सोलह साल से ठंड में वनांचल के आदिवासियों  को ठंड से बचाने  गर्म कपड़े और कंबल बांटने का मुहिम चला रही है। समिति के युवा खुद ही ग्रामीण वनांचल का दौरा कर जरूरतमंद लोगों की तलाश करती है, और जरूरतमंद लोगों की मदद करती है,इस मुहिम में होने वाले खर्च को इनकी पन्द्रह सदस्यीय टीम आपस मे मिल बांटकर करते है,

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.